फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर, 1125 लोगों ने उठाया सेवाओं का लाभ

Sat, 19 Sep 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं, बच्चों और नशा पीड़ितों की हुई जांच, स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


फोटो - 36,37
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें कुल 1125 लोगों का पंजीकरण कर उन्हें जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिविर और अस्पताल परिसर में स्थापित रक्त बैंक का निरीक्षण किया।

शिविर में 76 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। पुरुषों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। एनीमिया मुक्त हरियाणा कार्यक्रम के तहत 38 बच्चों की जांच हुई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 16 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

गैर-संचारी रोग रोकथाम विभाग ने 153 लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। नशा मुक्ति अभियान के तहत 315 लोगों की जांच की गई। इनमें से 83 लोगों को परामर्शदाताओं ने नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। नशे के दुष्प्रभावों और इससे बाहर निकलने के उपायों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


अन्य सेवाएं और जागरूकता
जिला किशोरावस्था परामर्शदाता ने 22 बच्चों को पढ़ाई, तनाव, अवसाद और स्वस्थ जीवनशैली पर जानकारी दी। दंत रोग विशेषज्ञ ने 48 लोगों की दंत जांच कर उचित देखभाल एवं स्वच्छता के बारे में बताया। अंगदान जागरूकता अभियान के तहत 14 लोगों से नेत्रदान के प्रपत्र भरवाए गए। लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को चश्मे भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 30 लोगों की आभा आईडी बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें