फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में 40 केंद्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा कल, एक केंद्र में बदलाव

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय। 
विज्ञापन
सिरसा। जिले में 40 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा पात्रता परीक्षा 30 व 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा केंद्र पर बोर्ड अधिकारी या प्रतिनिधि के अलावा जिला प्रशासन का भी राजपत्रित अधिकारी उपलब्ध रहेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सिरसा के एक परीक्षा केंद्र सेंटर कोड 17040, सिरसा-40 पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


उक्त केंद्र पर परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र अब सेंटर कोड नंबर 17042 सिरसा-42 आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल बस्ती में शिफ्ट किया है। बोर्ड सचिव की ओर से जारी पत्र में बताया गया है यहां परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी नए केंद्र आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देंगे। लेवल- 3 पीजीटी की परीक्षा 30 जुलाई को 21 परीक्षा केंद्रों पर 3 से साढ़े 5 बजे तक होगी। इसमें 6,360 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इसी तरह लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 31 जुलाई को 40 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगी। इसमें 11,703 परीक्षार्थी भाग लेंगे। लेवल- 1 पीआरटी की परीक्षा 31 जुलाई को 15 परीक्षा केंद्रों पर सायंकालीन सत्र में तीन से साढ़े पांच बजे तक होगी। इसमें 4,505 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


एसडीएम राजेंद्र कुमार सिरसा नोडल अधिकारी नियुक्त

प्रत्येक केंद्र पर एक-एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र व सामग्री पहुंचाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिला स्तर पर उड़नदस्ते भी गठित होंगे, जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिरसा के एसडीएम राजेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया को परीक्षा के लिए समन्वयक नियुक्त किया है। परीक्षा के दौरान मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास पेरामेडिकल स्टाफ व एंबुलेंस की ड्यूटियां लगाएं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्रकार बनाए गए है परीक्षा केंद्र

- सीएमके नेशनल कॉलेज, पास दुर्गा मंदिर
- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, बरनाला रोड

- डीएवी सेंचरी पब्लिक स्कूल, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

- दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर

- जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, मेन हाईवे

- जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीसे स्कूल

- राजकीय नेशनल महाविद्यालय, बस स्टैंड के सामने
- राजकीय महिला महाविद्यालय, बाल भवन के सामने
- राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनाज मंडी
- जननायक चौधरी देवीलाल कॉलेज, बरनाला रोड
- लाला हंसराज फुटेला कॉलेज ऑफ लॉ
- लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सिविल अस्पताल के पास
- महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीसे स्कूल, अग्रसेन चौक
- सावन पब्लिक स्कूल, वेदवाला रोड
- शाह सतनाम बॉयज स्कूल, बेगू रोड
- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, बेगू रोड
- सेंट जॉसेफ इंटरनेशनल स्कूल
- दी सिरसा स्कूल, बरनाला रोड
- विवेकानंद सीसे स्कूल, रानियां रोड
- पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर -2
- राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, हिसार रोड
- शाह सतनाम बॉयज कॉलेज
- लाला जगननाथ जैन पब्लिक स्कूल, रानियां रोड
- न्यू सतलुज सीसे स्कूल, शक्ति नगर
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मेला ग्राउंड
- मिनर्वा हाई स्कूल, सुरतगढि़या चौक
- आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें