फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 11 दिन तक डेरा प्रमुख की मौत को छिपाने पर उठाए सवाल, अमर सिंह सोशल मीडिया पर आए सामने

Sat, 03 Aug 2024 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

भतीजे अमर सिंह हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार डेरा प्रमुख की मौत 21 जुलाई को हार्ट फेल होने से हो चुकी थी। 
विज्ञापन
जगमाल वाली डेरा के मुखिया महाराज बहादुर चंद - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में डेरा जगमालवाली में गद्दी को लेकर विवाद में डेरामुखी के भतीजे अमर सिंह और महाराज विरेंद्र सिंह के साथी लहरी सोशल मीडिया पर आमने-सामने हो गए। अमर सिंह ने सोशल मीडिया पर डेरा प्रमुख की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कहा कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार डेरा प्रमुख की मौत 21 जुलाई को हार्ट फेल होने से हो चुकी थी। मौत को 11 दिन तक छिपाकर रखा गया।

विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि चोला छोड़ने के 11 दिन बाद डेरे में लाया जाता है जो कई सवाल खड़ा करता है। आखिरकार डेरा प्रमुख को चोला छोड़ने के बाद सीधे डेरे में लाने और संगत को बताने के बजाय गुमराह करने का कारण क्या है। एक अगस्त को उनकी मौत दिखाकर तुरंत डेरे में अंतिम संस्कार की योजना क्यों बनाई गई।

पुलिस को दी है शिकायत, कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे
अमर सिंह ने कहा कि जब डेरा प्रमुख को डेरे में लाया गया तो उनका बॉडी डी-कंपोज होने लगी थी। हाईकोर्ट के वकीलों के साथ सारे घटनाक्रम और दस्तावेजों को लेकर बातचीत की जा रही है। जल्द ही हम उच्च न्यायालय जाएंगे। अमर सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। देश के नए आपराधिक कानूनों के हिसाब से पुलिस 15 दिन जांच करेगी। इसके बाद केस दर्ज करेगी। हमें कानून पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें