फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में 2 मई को धर्म प्रचार उप कार्यालय खोलेगी हरियाणा कमेटी : जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल

Sat, 27 Apr 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्म प्रचार के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल शुक्रवार को सिरसा पहुंचे। इस दौरान सूरतगढि़या बाजार स्थित गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि 2 मई को गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में धर्म प्रचार उप-कार्यालय खोला जाएगा। जिसमें कथावाचक, रागी, ढाडी, प्रचारक, कवीशर सिंह उपस्थित रहेंगे। जो गुरबानी सिखों के इतिहास को इस क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों तक फैलाएंगे। दादूवाल ने कहा कि सिख परिवारों को जोड़ने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। ताकि वे नशे से दूर हो कर धर्म से जुड़े। जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुघरों के उचित प्रबंधन, धर्म प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए विशेष कार्यक्रम बनाकर तेजी से काम कर रही है। जिसका भरपूर लाभ अमृतधारी सिख बच्चों के साथ साथ हर वर्ग के बच्चे को मिलेगा।
स्कूलों में मुफ्त और कॉलेजों में सिख बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा रही है, जो सिर्फ एक घोषणा नहीं है बल्कि उन्हें व्यावहारिक तौर पर लागू करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। 24 अप्रैल को हरकिशन साहिब खालसा कालेज पंजोखरा साहिब में अमृतधारी सिख बच्चों को लाखों रुपये की छात्रवृत्ति बांटी गई। जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि 2 मई को गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में धर्म प्रचार उप कार्यालय, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा कमेटी अध्यक्ष जत्थेदार भूपेंद्र सिंह असंध, उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह अंबाला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी रविंदर कौर, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, सचिव गुलाब सिंह मूनक, बलदेव सिंह खालसा टोहाना, तरविंदर पाल सिंह अंबाला, तजिंदर पाल सिंह नारनौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें