संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा की फिजिक्स व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विद्यार्थियों के अनुसार, दोनों विषयों के प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहे।
नकलरहित व पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उड़नदस्ता टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई के नेतृत्व में गठित डीईओ फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमाल, गुड़ियाखेड़ा तथा शाहपुर बेगू स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
बोर्ड उड़नदस्ता में शामिल धर्मपाल, विम्मी गोयल व अन्य सदस्यों ने नेजाडेला कलां, भरोखां, दड़बी तथा सेंट्रल स्कूल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, डीसी उड़नदस्ता टीम में कन्वीनर प्राचार्य मोना पुरी व सतपाल पारिक ने मंगाला, माधोसिंघाना, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा व खैरपुर स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
फिजिक्स लेक्चरर अतुल तथा इकोनोमिक्स लेक्चरर गुरमीत भाटिया ने बताया कि दोनों विषयों का प्रश्नपत्र आसान था। पेपर एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से ही आया था।