फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुजरात गैस एजेंसी ने मांगी 2026 तक अनुमति, पांच जोन का काम बाकी

Sat, 15 Jun 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां रोड मारूति मंदिर के समाने गैस एजेंसी द्वारा लाइन बिछाने के लिए खोद हुआ गड्ढा।
विज्ञापन
सिरसा। शहर में गैस लाइन बिछाकर लोगों को एलपीजी गैस की सुविधा देने के लिए गुजरात गैस लिमिटेड ने टेंडर लिया हुआ है। वर्ष 2024 में एजेंसी को काम पूरा करना था, लेकिन अभी तक आधा काम ही पूरा किया है। ऐसे में कई कॉलोनियों में एक साल पहले बनी सड़कों को तोड़ने पर उपायुक्त के समक्ष शहरवासियों ने शिकायत की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई करने के आदेश दिए है। वहीं दूसरी ओर कंपनी की तरफ से अब वर्ष 2026 तक की अनुमति मांगी गई है। जिससे वह अपना बचा हुआ कार्य पूरा कर सके। बता दें कि जिन एरिया में गैस लाइन बिछाई गई है। उन गलियों में एक साल पहले बनी सड़कें कंपनी के ठेकेदारों ने तोड़ दी है। जिससे कंगनपुर व उसके साथ लगती कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कई जगहों पर पेयजल व सीवरेज लाइन तक मिक्स हो गई। जिससे दूषित पेयजल सप्लाई घरों में आ रही है। इसी से परेशान होकर लोगों ने शुक्रवार को उपायुक्त के समाधान शिविर में अपनी शिकायत दी। बता दें कि अभी तक एजेंसी की ओर से 1500 से 1600 घरों में गैस की सप्लाई शुरू हो चुकी है।
यह है गैस पाइप लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट
एजेंसी की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए 9 जोन में बांटा गया है। इन नो जोन में से चार जोन का कार्य एजेंसी की ओर से पूर्ण कर लिया गया है। एक जोन का कार्य चल रहा है और चार जोन का कार्य अभी तक पेंडिंग है। एजेंसी के अधिकारियों की माने तो एजेंसी ने कंगनपुर रोड, हरि विष्णु कॉलोनी, कीर्ति नगर, अग्रसेन कॉलोनी में अपना कार्य पूरा कर लिया है। सरस्वती कॉलोनी एरिया में उनका कार्य जारी है। जबकि अन्य चार जोन में कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, एजेंसी की ओर से अलग अलग जोन अलग अलग ठेकेदार को दिया गया है। वह अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार एजेंसी को इस प्रकार करना था काम
- 9 जोन में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन - 1,03,993 मीटर
- अब बिछाई जा चुकी है लाइन - 39,851 मीटर
- बकाया है लाइन - 64,142 मीटर
एजेंसी को प्रोजेक्ट मिला - 13 अप्रैल 2021
- नगर परिषद की अनुमति थी - 13 मार्च 2022
- एक साल की अनुमति खत्म हुई - 13 मार्च 2023
- लाइन बिछाने के लिए 10 अप्रैल 2024 को फिर अनुमति मांगी

शहर को नौ जोन में बांटकर कार्य किया जा रहा है। अलग अलग जोन में अलग अलग ठेकेदार कार्य कर रहा है ताकि जल्द कार्य हो। समय पूरा होने पर नगर परिषद से अनुमति 2026 तक की मांगी गई है। क्योंकि अभी पांच जोन का कार्य बाकी है। 14 से 15 करोड़ की राशि बतौर सिक्योरिटी नगर परिषद के पास जमा करवाई गई है।
-कुलदीप सिंह, जेई, गुजरात गैस लिमिटेड

गैस पाइप लाइन बिछाने के बाद कुछ एरिया से सड़कों में गड्ढे छोड़ने की शिकायत वार्ड 19 से प्राप्त हुई थी। जिन्हें दुरुस्त करवाने के एजेंसी को आदेश दिए थे। एजेंसी ने समय आगे बढ़ाने को लेकर कोई पत्राचार किया है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

-प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें