संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव गुड़िया खेड़ा में मंगलवार को तुर्की से आए मेहमानों ने दौरा किया। इस दौरे में विदेशी मेहमानों ने गांव की सभ्यताएं संस्कृति और कल्चर की खूबसूरती को समझा। यह दौरा गांव के लोगों के लिए यह एक अनूठा और स्मरणीय अनुभव के रूप में रहा।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुभाष हुड्डा ने बताया कि गांव में तुर्की से आए इंजीनियर अली हैदर, इंजीनियर ओर हन व ओडिशा से अभिजीत सिंह गुप्ता ने दौरा किया। उन्होंने गांव के स्कूल, मंदिर, लाइब्रेरी, चौपाल और बागवानी खेतों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव के लोगों के साथ बैठकर खाना भी खाया और अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि भारत की संस्कृति, सभ्यता, कल्चर और खान-पान अत्यधिक महान है। इसलिए ही भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिया गया है। इस दौरे से वे अपने देश के लिए एक अनूठा और यादगार अनुभव प्राप्त होने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सरपंच भरत सिंह बिरड़ा, कृष्ण पूनिया, जयवीर सीलू, सुभाष हुड्डा, नरेंद्र रेवाड़ी, विशाल धांधल मौजूद रहे।