फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समूहगान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को देशभर में वंदे मातरम गीत का एक साथ समूहगान किया जाएगा। जिले में जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर पंचायत भवन में समूहगान का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिढा होंगे तथा पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा की उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

डबवाली में बलदेव सिंह मांगेआना, कालांवाली में राजेंद्र देसूजोधा, ऐलनाबाद में अमीरचंद मेहता और रानियां में शीशपाल कंबोज मुख्य अतिथि होंगे। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कालेजों व विश्वविद्यालयों में भी सात नवंबर को वंदे मातरम् गीत का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्कूल स्तर पर वंदे मातरम् समूह का आयोजन करवाएं ताकि विद्यार्थियों को इसके महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सात नवंबर 2025 से लेकर सात नवंबर 2026 तक पूरे वर्ष भर कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहला चरण 7 से 14 नवंबर 2025 तक होगा, जिसमें अंबाला में 7 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दूसरा चरण 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक, तीसरा चरण 7 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक, इस चरण को हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा और चौथा व अंतिम चरण एक से सात नवंबर 2026 तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें