फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी समारोह में दूल्हे के पिता के 7 लाख रुपये चोरी

Wed, 25 Feb 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैग में रखे थे, अज्ञात शख्स पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। एक मैरिज पैलेस में आयोजित शादी समारोह में अज्ञात शख्स ने दूल्हे के पिता का बैग चुरा लिया। बैग में सात लाख रुपये थे। सदर थाना सिरसा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढाणी रामपुरा के रहने वाले जगतार सिंह ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को उसके पुत्र विश्वजीत सिंह की ढाणी के पास ही स्थित मैरिज पैलेस में शादी थी। वह अपने घर से शादी का सामान व बैग लेकर मैरिज पैलेस में गए थे। बैग में सात लाख रुपये थे।
विज्ञापन

जगतार सिंह का कहना है कि वह बैग लेकर कुर्सी पर बैठे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे अज्ञात शख्स उनका बैग चोरी करके ले गया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दीपा रानी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें