फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कष्ट निवारण समिति की बैठक आज, 12 शिकायतों पर सुनवाई करेंगे कृषि मंत्री

Sun, 23 Apr 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल की अध्यक्षता में 24 अप्रैल को स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक होगी। बैठक में कृषि मंत्री विभिन्न विभागों से संबंधित 12 एजेंडे में शामिल शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे संबंधित शिकायत की रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि एजेंडे में 12 शिकायतें रखी गई हैं, जिनमें गांव बकरियांवाली हाल आबाद गांव भरोखां निवासी कविता रानी, गांव रंगड़ी खेड़ा निवासी मीनाक्षी अरोड़ा व मंडी डबवाली निवासी पवन कुमार की शिकायत पुलिस विभाग से, मंडी कालांवाली निवासी कृष्ण कुमार जिंदल की शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय सतर्कता कमेटी सिरसा से, गांव बाजेकां निवासी कृष्ण लाल व गांव नहराणा निवासी पूजा रानी की शिकायत उपमंडल अधिकारी (ना.) सिरसा से संबंधित हैं। इसी प्रकार गांव गंगा निवासी राम पाल व गांव खैरेकां निवासी सोमवीर की शिकायत जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सिरसा से, सिरसा निवासी पूनम की शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त एवं अधीक्षण अभियंता बिजली निगम से, गांव जोधकां, डिंग व मोचीवाली निवासी ओम प्रकाश व अन्य किसान प्रार्थीगण की शिकायत अग्रणी जिला प्रबंधक सिरसा से, गांव जलालआना निवासी नमदीप सिंह की शिकायत अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग से तथा गांव रंगड़ी खेड़ा निवासी अजय की शिकायत जिला वन अधिकारी से संबंधित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें