फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जीपी सांघी ने जीता इंटर-पॉलिटेक्निक वॉलीबाल टूर्नामेंट का खिताब

Thu, 05 Nov 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। इंटर-पॉलीटेक्निक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन पर विजेता, उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को
विज्ञापन
नानकपुर की टीम रही उपविजेता, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा में हुआ प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

नारनौल ने हासिल किया तीसरा स्थान, पूर्व विद्यार्थी विक्रम सिंह मोर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह


फोटो - 19

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित इंटर-पॉलिटेक्निक वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सांघी ने खिताब अपने नाम किया। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नानकपुर की टीम उपविजेता रही।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारनौल की टीम ने सिरसा को हराकर यह स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार जिंदल की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसई विक्रम सिंह मोर थे। विक्रम सिंह मोर इसी संस्थान के 1998 के विद्यार्थी रहे हैं और उस समय संस्थान की वॉलीबाल टीम के कप्तान भी थे। उन्होंने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस करवाकर मुकाबले की शुरुआत करवाई।

रोमांचक मुकाबला और परिणाम
फाइनल मुकाबले में जीपी सांघी और जीपी नानकपुर की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल, तकनीक और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान स्कोर में लगातार एक-दो अंकों का ही अंतर बना रहा। आखिरकार जीपी सांघी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के लिए जीपी सिरसा और जीपी नारनौल के बीच मुकाबला हुआ था। जीपी नारनौल ने बेहतर प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सम्मान समारोह
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह मोर, मंजू गेरा और राजेंद्र कुमार जिंदल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। राजकीय बहुतकनीकी महिला संस्थान सिरसा की प्रधानाचार्य मंजू गेरा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान देने वाले रेफरी और कोच को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान के विभागाध्यक्ष मन्नू लाल, संजीव टुटेजा और खेल तकनीकी विभाग हरियाणा के संयुक्त सचिव अरविंदर सिंह मौजूद रहे। मंच संचालन हरनेक सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें