फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुड़िया खेड़ा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सबसे सुंदर

Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गुड़िया खेड़ा का राजकीय विद्यालय।
विज्ञापन
चोपटा। शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना के तहत जिलास्तरीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का परिणाम जारी कर दिया है। जिसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा को जिले का सबसे सुंदर स्कूल चयन किया गया है।
विज्ञापन


अब इस विद्यालय को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की राशि मिलेगी, जो विद्यालय के विकास कार्यों पर खर्च होंगी ताकि विद्यालय में सुविधाएं बढ़ाई जा सके। विद्यालय के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य, ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति को दिया। मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना में विद्यालय का जिलास्तर पर चयन होने पर ग्रामीणों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने बताया कि यह विद्यालय सुंदरीकरण में अव्वल रहने के साथ शैक्षणिक व विभाग द्वारा चलाई जा रही अन्य गतिविधियों में भीउत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें