फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के राजकीय विद्यालयों को मिले नए प्रधानाचार्य, 14 शिक्षक किए गए पदोन्नत

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय स्कूल चत्तरगढ़पट्टी - फोटो : बैठक में मौजूद खेल एसोसिएशन के पदा​​​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े प्राचार्य पदों को भरने की दिशा में शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने जिले के 14 वरिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नति देकर प्राचार्य बनाया है। नए प्राचार्यों की नियुक्ति से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी बल्कि शिक्षा स्तर में सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


कई स्कूलों में लंबे समय से प्राचार्य के पद खाली पड़े थे। इसके कारण स्कूलों के महत्वपूर्ण निर्णयों और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा था। शिक्षा विभाग की ओर से प्रमोशन के बाद अब अधिकांश रिक्त पद भर दिए गए हैं। इससे स्कूलों के संचालन में पारदर्शिता आएगी और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि विभाग लगातार स्कूलों के शिक्षा स्तर को उठाने के लिए प्रयासरत है। प्राचार्य के रूप में अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वे विद्यालयों में अनुशासन, परिणाम और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर ध्यान दे सकें। नए प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों में नामांकन वृद्धि, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


सुधरेगा शिक्षा का स्तर

प्राचार्य पद भरने से स्कूलों में बेहतर निगरानी व्यवस्था लागू होगी और शिक्षक-छात्र संवाद को भी मजबूती मिलेगी। इससे शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा। जिले के अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे सरकारी स्कूलों के परिणाम बेहतर होंगे। नई नियुक्तियों के साथ जिले के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता को नई दिशा मिलने की संभावना है। विभाग का मानना है कि योग्य नेतृत्व मिलने से सरकारी स्कूलों का स्तर और ऊपर जाएगा।





जिले में शिक्षकों को पदोन्नत कर प्राचार्य बनाया गया है। शिक्षा निदेशालय के इस कदम से जिले के राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। वहीं शिक्षा की दिशा में नए काम भी होंगे। - सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें