संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अंडर-11 लड़के और लड़कियों की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करीवाला में हुआ। सरपंच गुरमेज सिंह मांगेवाला ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम में कबड्डी लड़कों की टीम में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल करीवाला की टीम ने प्रथम, नचिकेतन मॉडल स्कूल ऐलनाबाद ने दूसरा स्थान और लड़कियों में न्यू रेरा स्कूल संत नगर ने प्रथम स्थान, नचिकेतन मॉडल स्कूल ऐलनाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार खो-खो लड़कों में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल करीवाला ने प्रथम स्थान, सीआरडीएवी ऐलनाबाद ने दूसरा स्थान व लड़कियों में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धौलपालिया ने प्रथम स्थान 8 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल करीवाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में रिले 4 गुणा 100 मीटर लड़कों में सरकारी स्कूल जीवन नगर प्रथम स्थान, सरकारी स्कूल मौजूखेड़ा ने दूसरा व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल करीवाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में एकमप्रीत ने प्रथम व प्रीत ने दूसरा स्थान व विनोद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर में गुरसेवक प्रथम, अनमोल ने दूसरा स्थान और गुरदिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रीत ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के गुरदिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि गुरमेज सिंह मांगेवाला, शीतल सिंह नंबरदार, लखविंद्र सिंह झब्बर, फतेह सिंह झब्बर, जसवंत मांगेवाला ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। प्राचार्य राज सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और विशेष तौर पर कोच बाज सिंह पीटीआई, कुलदीप सिंह झब्बर और कोच राजेश का प्रोग्राम को सुचारू रूप से संचालन करने पर आभार प्रकट किया।