फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव कुम्हारिया स्थित राजकीय उच्च और प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक स्तर पर प्रथम

Sun, 12 Jan 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय तरकांवाली
विज्ञापन
चोपटा। नाथूसरी चोपटा ब्लॉक का मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण योजना का परिणाम जारी हो गया है। जिसके तहत वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़ियाखेड़ा को नाथूसरी चोपटा ब्लॉक में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन


इसी प्रकार उच्च विद्यालय वर्ग व प्राथमिक वर्ग में कुम्हारियां के राजकीय उच्च विद्यालय कुम्हारिया व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हारिया ने पहला स्थान अर्जित किया है। माध्यमिक वर्ग में शहीद कृष्ण कुमार राजकीय माध्यमिक विद्यालय तरकांवाली अव्वल रहा है। अब इन स्कूलों को पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपए मिलेंगे, जो स्कूल के विकास कार्यों पर खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण योजना के तहत गांव गुड़िया खेड़ा का स्कूल कुम्हारिया गांव के दो स्कूल और तरकांवाली का एक स्कूल ब्लॉक स्तर पर सौंदर्यीकरण के सभी मापदंडों को पूरा करते हुए सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी, मिडिल और प्राथमिक कैटेगरी में अव्वल रहा है। इसके लिए विद्यालयों को प्रशंसा पत्र व 50 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। विद्यालय मुखियाओं ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी शिक्षकों, पूर्व व वर्तमान पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के सहयोग को दिया। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना में चयनित स्कूलों के गांवों, स्कूल स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन




गांव कुम्हारिया के राजकीय उच्च विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय को अपनी-अपनी कैटेगरी में ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण योजना में प्रथम स्थान हासिल किया है। गांव के दो स्कूलों का चयन होने पर सभी ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

- रुपेश बैनीवाल, सरपंच

-

शाहिद कृष्ण कुमार माध्यमिक विद्यालय तरकांवाली को माध्यमिक कैटेगरी में ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण योजना के तहत प्रथम स्थान हासिल हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार स्कूल का चयन प्रथम स्थान के लिए किया गया है। इसके लिए ग्रामीणों स्टाफ सदस्यों और ग्राम पंचायत का आभार।

- महेंद्र पाल, अध्यापक

-

इस प्रकार किया गया था आंकलन

व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए पिछले दिनों डीईओ के नेतृत्व में गठित कमेटी पहुंची थी। इसके तहत स्कूल में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, जल प्रबंधन, छात्र दाखिला, स्कूल कैंपस, वातावरण, पेयजल आदि बिंदुओं की जांच की थी। इसके आधार पर टीम ने मूल्यांकन कर परिणाम जारी किया है। स्कूल के सौंदर्यीकरण के लिए अलग से काम किया है। स्कूल में जगह जगह फूलदार व छायादार पौधे लगाए गए। वहीं जगह जगह वाटिका बनाई गई। जिसने स्कूल की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।



- डबवाली ब्लॉक का यह रहा परिणाम

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण योजना के तहत डबवाली ब्लॉक में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में पीएमश्री स्कूल बिज्जूवाली, उच्च विद्यालय में तेजाखेड़ा का राजकीय उच्च विद्यालय तेजाखेड़ा, मिडिल वर्ग में भारूखेड़ा व प्राथमिक वर्ग में दिवान खेड़ा का प्राथमिक स्कूल खंड स्तर पर सबसे सुंदर स्कूल चुने गए हैं।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें