डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन हरियाणा की करीब 39 वर्ष पुरानी उस मांग को राज्य सरकार ने मान लिया है कि जिसमें एसोसिएशन लंबे समय से संघर्षरत थी। एसोसिएशन की मांग थी कि लड़कियों को भी वीएलडीए के कोर्स (डिप्लोमा) में प्रवेश लेने की सुविधा हो।
वीएलडीए डिप्लोमा में शैक्षणिक योग्यता को 10+2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायलॉजी) किया जाए। जिसे अब राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से सत्र 2016-17 से यूनियन की इस मांग को पूरा कर दिया है। इसके अतिरिक्त वीएलओडी डिप्लोमा की 20 सीटें बढ़ा दी गई हैं।
इस पर वीएलडीए एसोसिएशन के अध्यक्ष राज्य अध्यक्ष नरेश धनखड़, महासचिव अरविंद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव एवं राज्य उप महासचिव विजेंद्र बेनीवाल एवं सेवानिवृत्त वीएलईओ बलदेव सिंह ज्याणी ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का उपरोक्त मांगों को मान लेने पर आभार प्रकट करते हुए प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि यूनियन की अन्य मांगें जैसे वीएलडी पदनाम को बदलकर वीआई (वेटरनरी इंस्पेक्टर) किया जाए।
वीएलडीडी डिप्लोमा का नाम बदलकर डीवीएससीएसएएच किया जाए। बीएलईओ को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया और छठे वेतनमान की विसंगतियां दूर करते हुए वीएलडीए को 9300 से 34800+4200 (जीपी) व बीएलईओ कोक 9300-34800+5400 (जीपी) दिया जाए। उपरोक्त सभी मांगों को मंत्री ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया और यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को कहा कि आप पूरा वीएलडीए वर्ग सरकार की नीतियों और कार्यों को पूरे परिश्रम और लगन से करें, बाकी बातें मुझ पर छोड़ दें।
फोटो: वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जताते डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन के सदस्य।