फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकुल सेतिया ने नंगे पांव चलकर लोगों का जताया आभार

विज्ञापन
602 वोट से हारने वाले आजाद उम्मीदवार गोकुल सेतिया अपने समर्थकों के साथ लोगों का धन्यवाद करने के लिए - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा विधानसभा सीट पर हलोपा नेता गोपाल कांडा से 602 वोट से हारे आजाद उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने शनिवार को शहर की जनता का धन्यवादी दौरा किया। गोकुल सेतिया रानियां रोड अपने आवास से पैदल ही नंगे पांव अपने समर्थकों संग शहर की ओर चल पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने रानियां रोड, सांगवान चौक सहित सभी बाजारों में पहुंचकर लोगों से वोट डालने पर आभार जताया। इस मौके पर गोकुल सेतिया ने कहा कि लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए नंगे पांव जाते हैं। मेरा धार्मिक स्थल शहर की जनता है। वह तो एक आम व्यक्ति था, लेकिन लोगों ने मुझे 44 हजार वोट दिया। इसलिए वह नंगे पांव चलकर लोगों के दर्शन करने आया हूं। उन्होंने कहा कि 602 वोट से हारना उनका मुकद्दर है। वे आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। बता दें कि भाजपा से टिकट न मिलने पर गोकुल सेतिया आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी दंगल में उतरे थे। हलोपा नेता गोपाल कांडा से गोकुल सेतिया केवल 602 वोट से हार गए। जबकि भाजपा उम्मीदवार प्रदीप रातुसरिया तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें