फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अग्रिम जमानत के लिए गोकुल सेतिया ने दायर की कोर्ट में याचिका, आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में हंगामा के बाद युवा नेता गोकुल सेतिया ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर कर दी है। जिसकी शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सप्ताह नगर परिषद कार्यालय में युवा नेता गोकुल सेतिया ने सेवादार पर रिश्वत लगाने के आरोप लगाए थे और उसे कार्यालय में ही डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा। जब सेवादार की जानकारी लेने के लिए नगर परिषद के अन्य कर्मचारी पहुंचे तो गोकुल सेतिया और सफाई कर्मचारियों में बहस हो गई और दोनों ने एक दूसरे पर अभद्र शब्द बोलने और जाति सूचक गाली निकालने के आरोप लगाए। ऐसे में पीड़ित सेवादार ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने शिकायत के आधार पर गोकुल सेतिया और उसके साथियों पर एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने गोकुल सेतिया की गिरफ्तारी करने के लिए एक दिन कार्य भी बंद रखा और धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 20 जनवरी तक गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया। ऐसे में गोकुल सेतिया ने अब गिरफ्तारी से पहले ही अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें