फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टीबी बीमारी से किशोरी की मौत

Mon, 08 Jan 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/सिरसा। सरकार दिसंबर 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रही है। वहीं सोमवार को शहर के नागरिक अस्पताल में टीबी बीमारी से ग्रस्त 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। किशोरी सिरसा की रहने वाली थी।
विज्ञापन

हिसार के नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में आए सिरसा के शिव चौक निवासी जसवंत ने बताया कि 12 साल की बेटी नैना कुछ समय से टीबी बीमारी से ग्रस्त थी। सिरसा के टीबी अस्पताल से दवा लेने के बाद बेटी ठीक रहने लगी थी, लेकिन 15 दिन से खांसी के कारण बुरा हाल था। सोमवार को सिरसा से बेटी को दवा दिलाने के लिए नागरिक अस्पताल आए थे, यहां पर आपातकालीन कक्ष में बेटी ने दम तोड़ दिया। मृतका की मां ने बताया कि टीबी के कारण बेटी काफी कमजोर हो गई थी। संवाद

टीबी का ग्रामीण स्तर पर सर्वे अभियान जारी

सिरसा। टीबी के बढ़ते हुए मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीबी फ्री इंडिया वैक्सीन अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश के 11 जिलों में इस अभियान को चलाया जाएगा। सिरसा जिले में इसको लेकर सर्वे का कार्य जारी और कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सर्वे का पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें