सिरसा/ऐलनाबाद। जिले के गांवों में शुक्रवार का दिन जश्न भरा रहा। बड़े स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को ग्रुप सी और डी में नौकरियां मिलीं। कहीं घर में भाई-बहन को नौकरी मिली तो किसी के परिवार में पहली बार कोई सरकारी नौकरी लगा। हर किसी के चेहरे पर नौकरी लगने की खुशी साफ नजर आई।
पटवारी बनने से लेकर पुलिस में भर्ती होने का सपना युवाओं का साकार हुआ। लंबे समय से ग्राम सचिव के पद पर भर्ती होने का स्वप्न देखने वाले युवाओं की आंखों में नौकरी मिलने पर खुशी के आंसू नजर आए। बस सभी को अब इंतजार है तो मेडिकल करवाकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान
देने का।
वहीं कुछ युवाओं की माने तो वह अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें सरकारी नौकरी मिल गई है। धौलपालियां गांव के युवाओं ने कहा कि मेडिकल करवाने के बाद जब ज्वाइंन करेंगे तभी यकीन होगा कि सच में नौकरी लगी है। अभी तक तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि सरकारी नौकरी लगी है। कुछ ऐसा ही आलम पूरे सिरसा जिले में देखने को मिला।
ऐलनाबाद के धौलपालियां में 13 युवाओं का हुआ चयन : गांव धौलपालियां में सुनीता सुथार, पवन ढाका व अनिल स्वामी का लिपिक, शोभना ढाका, गोरीशंकर पारीक, हरि मायला,पवन किरोडीवाल, अनिल सुथार, रोहताश कुमार का हरियाणा पुलिस में चयन हुआ। विनोद सरस्वा का पटवारी, जयपाल घासोलिया का जेई, प्रवीण घासोलिया का ग्राम सचिव पद पर चयन हुआ। चयन होने पर युवाओं आैर उनके परिजनों ने खुशी का इजहार किया। ऐलनाबाद के धौलपालियां गांव सुनीता सुथार और अनिल सुथार दोनों भाई-बहन हैं। सुनीता चयन लिपिक पद के लिए हुआ है तो वहीं अनिल का चयन हरियाणा पुलिस में हुआ है। कुछ साल पहले पिता के घर छोड़कर चले जाने के बाद ही दोनों ने अपने कॅरिअर पर फोक्स कर लिया था। दोनों की मेहनत वीरवार को रंग लाई। जब दोनों का चयन सरकारी नौकरी के लिए हुआ। इसके बाद से घर में खुशी का माहौल है।
इन क्षेत्रों के युवाओं को भी मिली नौकरी
ओढां क्षेत्र के गांव नुहियावाली में चार युवाओं का चयन हुआ। कालांवाली के गांव देसूमलकाना में एक, गांव ओढां में एक , रोहिडावाली में एक, कुम्हारिया में सात, नाथूसरी कला में 11, डबवाली में 4, गिगोरानी में 6 युवाओं का चयन हुआ है।
जमाल में 16 युवाओं का चयन
गांव जमाल में रोहन खेमका, विकास शर्मा, संदीप बैनीवाल, रमेश मील, पवन सिंधड़, सुनील का हरियाणा पुलिस में चयन हुआ। अनवर खान, देवेन्द्र वर्मा, साहिल कासनियां का ग्राम सचिव, सुनीता छिंम्पा का पटवारी पद पर चयन हुआ। रविन्द्र बेनीवाल पेप्सी भकड़, हेमप्रभा शर्मा, रजनीश बैनीवाल का लिपिक पद पर चयन हुआ। अजय बैनीवाल का जेल वार्डन व राकेश वर्मा का जेई के पद पर चयन हुआ।