फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्रतधारियों के लिए नहर पर बनाए जा रहे पूजा के लिए घाट

Sun, 03 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
छठ पर पूजा के लिए सिरसा के दिल्ली रोड ​स्थित नहर पर बनाए गए घाट।  स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। छठ पूजा को लेकर पूर्वांचल के लोगों की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। जय मां सरस्वती सेवा समिति सिरसा द्वारा 16वां छठ पूजन समारोह सात नवंबर को हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल नहर पर मनाया जाएगा। समारोह के लिए समिति पदाधिकारियों की विशेष बैठक शनिवार को बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव परशुराम यादव ने की।

प्रधान रामसरन भारती ने सभी सदस्यों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि व्रत करने वाले लोग नहर पर दो दिनों से अपने-अपने घाट बना रहे हैं। भारती ने बताया कि कार्यक्रम में सात नवंबर को बतौर मुख्यातिथि विधायक गोकुल सेतिया शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद चेयरमैन सरदार रणधीर सिंह उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय मां सरस्वती सेवा समिति के संरक्षक दयानंद शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात नवंबर की शाम को भजन संध्या में यूपी से कलाकार संतोष कमल व अलका अपनी मधुर वाणी से भजनों का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर सह कोषाध्यक्ष कृष्ण यादव, उदय दास विनोद दास, प्रमोद यादव, कुलदीप, राजू प्रसाद, विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सलाहकार उमेश चंद्र शुक्ल, प्रवक्ता निरंजन यादव, जनसंपर्क चंद्रदेव यादव, कार्यक्रम प्रबंधक अशोक सैनी, उपप्रधान कपिल देव सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें