फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच के केस करना गलत, एसपी जांच करवाएं : साहू

विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते सरपंच जसवंत साहू।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। खंड के गांव खारी सुरेरां के सरपंच जसवंत साहू ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के संबंध पत्रकारवार्ता की। सरपंच ने गांव के एक युवक की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। सरपंच ने कहा कि यह गांव की राजनीति से प्रेरित है। बिना जांच के ही एससी एक्ट लगाना गलत है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के ग्रामीणों को राजनीति से ऊपर उठकर पंचायत का साथ देना चाहिए। उन्होंने गांव की तरक्की के लिए गांव में अनेक विकास कार्य करवाएं। गांव की अनेक समस्याओं को दूर करके गांव की तस्वीर बदलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति गांव में ही मनरेगा का कार्य संभालता था और लोगों से उसके खिलाफ काफी दुर्व्यवहार करने की काफी शिकायतें आई थी।

इसके चलते उसे हटा दिया गया था और मेरा उससे काफी पैसों का लेनदेन भी चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद उसने मुझे सरपंच पद से हटाने की सोशल मीडिया पर धमकी भी दी थी। इसके बाद वह झूठी एमएलडी कटवाकर थाने पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने भी किसी दबाव में आकर बिना जानकारी व बिना जांच किए ही मुकद्दमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें