फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में गीता जयंती महोत्सव का आगाज, देश की समृद्ध सांस्कृतिक की दिखी झलक

विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित गीता जयंती महोत्सव के दौरान प्रस्तुती देते छात्र।
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार को गीता जयंती महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ आगाज हुआ। महोत्सव में धार्मिक गीतों पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुति देकर समा बांधे रखा। महोत्सव में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा हरियाणा की लोक परंपराओं को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

हरियाणवी राग-रागनियां, भजन, एकल नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। परिसर में ढोल-नगाड़े व बीन कलाकारों की थाप पर छात्र-छात्राओं ने जमकर नृत्य किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
महोत्सव में श्रीराम न्यू सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हर्ष व प्रियांशु ने स्मार्ट लिविंग रूम व स्मार्ट डस्टबिन का मॉडल महोत्सव में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने महोत्सव में आए युवाओं को इसके बाद जानकारी दी। इस स्मार्ट डस्टबिन के सामने कूड़ा आते ही सेंसर लगा होने के कारण ढक्कन स्वयं खुल जाएगा। स्मार्ट लिविंग रूम में भी सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया। ऐसे में रूम के बाहर से ही सेंसर के माध्यम से पता चल जाता है कि रूम में कितने लोग मौजूद हे। एक कमरे में अधिकतम पांच लोग ही रह सकते हैं। इससे ज्यादा होने पर कमरे में अलार्म बजने लग जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की टीम प्रथम, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वितीय तथा आयुष विभाग की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों की कुल सात टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से बहन जगदीपा भारती व बहन चंडा भारती ने गीता आरती की। इस अवसर पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब द्वारा लंगर व्यवस्था करवाई गई।

गांवों व शहरों में कम होती जगहों में फाॅर्मिंग के मॉडल ने खींचा ध्यान
आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी अक्षय और विशाल ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल बनाया। यह मॉडल कम होती जगह के कारण कम होती फार्मिंग के विकल्प से संबंधित है। विद्यार्थियों ने मॉडल में गाय व भेड़ बकरियों के बहुमंजिला बाड़े बनाकर विकल्प तराशा। इस मॉडल से शहरों में भी आसानी से फार्मिंग की जा सकती है।




गीता ज्ञान आज भी सबके लिए प्रासंगिक है - उपायुक्त
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने हवन में आहुति डालकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिलावासियों को गीता महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो गीता ज्ञान दिया था, वह आज भी हम सबके लिए प्रासंगिक है। गीता महोत्सव में सभी विभाग, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं सहयोग दे रही हैं। गीता को पढ़ने के साथ के इसके उपदेश को अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। गीता एक ऐसा अमर ग्रंथ है, जिसमें हमारे जीवन की हर समस्या, हर कठिनाई, हर उलझन का समाधान छिपा है। यह केवल उपदेश नहीं बल्कि उपचार भी है। आस्था ही नहीं अपितु जीवन की पद्धति भी है। कार्यक्रम जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पारू लता ने बताया कि 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगी। दोपहर 1 बजे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को चार बजे पारितोषिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें