फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलेभर में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया गणेश जन्मोत्सव

Sun, 08 Sep 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर शनिवार को जिलेभर में गणेश जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर गणेश पूजा की और भगवान को मोदक का भोग लगाकर घर में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसके लिए गणेश मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। भगवान गणपति का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूलों, विद्युत चलित झालर, लड़ियों से सजाया गया। जन्मोत्सव की कथा सुनाकर भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
सुबह से ही श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिरों में आने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मोदक, नारियल, फल आदि का भोग लगाकर घर में सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर के समक्ष नाच-गाकर गणेश चतुर्थी मनाए। कई जगह आतिशबाजी भी हुई। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि गणपति भगवान प्रथम पूज्य देव, विध्नहर्ता और सब कार्य सफल बनाने वाले हैं। गणेश जन्मोत्सव के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


नोहरिया बाजार के अलावा भादरा बाजार समेत अन्य मंदिरों में भी गणपति का पूजन किया गया। कई श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमा लाकर अपने घरों में स्थापित की। वहां दस दिनों तक गणेश उत्सव का कार्यक्रम चलेगा। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को विदा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें