फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन गाभा बने युवा कांग्रेस के जिला प्रधान

Sat, 03 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।  जिला प्रधान और जिला महासचिव पद पर तंवर गुट का कब्जा रहा। प्रधान पद पर तंवर गुट के चंदन गाबा 1712 वोट लेकर विजयी रहे जबकि मनोज  माधोसिघाना 1112 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। चंदन गाबा को 1712, मनोज कुमार को 1112, वेद भाट को 418, कुलदीप बाना को 282 वोट मिले। इसी प्रकार जिला महासचिव के लिए चेतन को 964, रवनीत को 866, मुकेश को 725, राजेश को 421, सुनील को 375 व राहुल को 154 वोट मिले। यह जानकारी  चुनाव अधिकारी मान सिंह राठौड़ और कार्यालय सचिव ने दी। विजेता रहे चंदन गाबा को अंवतिका तंवर ने काफिले के साथ अपने निवास पर ले जाकर स्वागत किया। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के हुए चुनावों में हुड्डा गुट पर तंवर गुट भारी रहा। पांच हलकों में चार हलकों में तंवर गुट के प्रधान जीते हैं। हुडा गुट का  ऐलनाबाद हलका से प्रधान बना है।  सिरसा जिले के पांच हलकों में से सिरसा, रानियां, कालांवाली और डबवाली में अशोक तंवर के  गुट के उम्मीदवार हलका प्रधान के चुनाव जीत गए हैं। ऐलनाबाद हलका में हुडा गुट का उम्मीदवार विजयी रहा। चुनावों में गुटबंदी देखने में आई है। वीरवार को कांग्रेस भवन में जब चुनाव हो रहे थे तो अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर लंबे समय तक वहां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें