फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल-सब्जी विक्रेताओं ने असामाजिक तत्वों पर मारपीट के आरोप लगा पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
कालांवाली में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे फल व सब्जी के थोक विक्रेता । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कालांवाली। शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी में स्थित सब्जी मंडी के फल व सब्जी के थोक विक्रेता शुक्रवार को एकत्रित होकर थाने में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों द्वारा सब्जी मंडी में आकर विक्रेताओं के साथ मारपीट करने और धक्के से सामान उठाकर ले जाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने इसी बात को लेकर उपमंडल कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम उदय सिंह के समक्ष अपनी समस्या अवगत करवाते हुए उचित समाधान की मांग रखी। फल व सब्जी के थोक विक्रेता यूनियन के प्रधान जनक राज, द्वारिका प्रसाद, हरीश कुमार, सतपाल, दीपक, रवि कुमार, राजेश कुमार, राजू ने बताया कि प्रशासन ने सब्जी मंडी को पुरानी सब्जी मंडी से हटाकर शहर से बाहर अतिरिक्त अनाज मंडी में भेज दिया है। वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों का आरोप है कि पिछले दो दिन से लगातार मंडी में 15-20 असामाजिक तत्व आते हैं। पहले वे 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम वाले सेब 10-15 रुपये में देने की मांग करते है। यदि वो इस रेट में फल या सब्जी देने से मना करते है तो वे अपने साथ लेकर आए लाठी-डंडे से दुकानदारों के साथ मारपीट करते हैं। जब वह पुलिस को सूचित करते है तो वे जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर सवार होकर तुरंत फरार हो जाते हैं। ऐसे लगातार पिछले कई दिनों से हो रहा है। जिसके चलते दुकानदारों में किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना होने का भय सता रहा है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तो वे मंडी बंद रखकर अपना विरोध जाहिर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें