फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आज से कार्ड धारकों को राशन डिपो से मिलेगा 20 रुपये लीटर सरसों का तेल

Thu, 31 Aug 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कान्फेड के गोदाम में तेल को उतारे हुए मजदूर । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला के गरीब परिवारों को शुक्रवार से सरसों का तेल राशन डिपो पर मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार की ओर से जिले के अभी कान्फेड गोदाम में 36 हजार लीटर सरसों का तेज पहुंचाया गया है। इसकी सप्लाई भी राशन डिपो पर हो रही है। गरीब परिवारों को 40 रुपये में 2 लीटर सरसों का तेल मिलेगा। गरीब परिवारों को जुलाई और अगस्त का 5 लाख 35 हजार लीटर तेल मिलना है। इसकी सप्लाई सितंबर से शुरू हो जाएगी।
दो माह से उपभोक्ता सरसों के तेल के लिए राशन डिपो पर चक्कर काट रहे थे। अब गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी जिले में केवल 36 हजार लीटर ही सरसों का तेल पहुंच पाया है। इसको केवल 17 हजार उपभोक्ताओं के मध्य ही आवंटित किया जा सकता है। बता दें कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मुख्यालय को दोनों महीनों के लिए सरसों के तेल की मांग समय से भेजी गई थी, लेकिन अभी तक जिले में सभी उपभोक्ताओं के लिए तेल नहीं पहुंचा है। जिले में प्रतिमाह ढाई लाख लीटर से ज्यादा सरसों के तेल की मांग होती है। अभी तक जुलाई माह का ही तेल ही पूरा नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


निदेशालय से 14 जुलाई को जारी हुआ था पत्र
नागरिक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने 14 जुलाई को पत्र जारी किया था। उप निदेशक द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि राज्य सरकार ने 20 रुपये प्रति लीटर की सीमा के साथ 2 लीटर सरसों तेल वितरित करने का निर्णय लिया है। फोर्टिफाइड सरसों का तेल केवल उन्हीं परिवारों को वितरित किया जाएगा। जिनके परिवार पहचान पत्र पर सत्यापित आय एक लाख तक है। प्रबंधन ने कहा है कि अब चाहे आप बीपीएल या एएवाई राशन कार्ड धारक हो, उन्हीं परिवारों को 40 रुपये में 2 लीटर सरसों तेल मिलेगा, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख नहीं बल्कि 1 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन


वर्जन
जिला में सरसों का तेल पहुंचना शुरू हो गया है। आज करीब 36 हजार लीटर सरसों का तेल कान्फेड के गोदाम में आया है। तेल को सरकारी राशन डिपो पर भेजा जा रहा है। जिला में जुलाई व अगस्त माह का 5 लाख 35 हजार लीटर सरसों का तेल आना है। - आत्माराम, स्टोर कीपर, कान्फेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें