फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सोलर पैनल लगाने के नाम पर 4.57 लाख की ठगी, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सदर थाना पुलिस ने सोलर पैनल लगाने के नाम पर 4.57 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में रविवार को एक कंपनी के संचालक गांव धिंगतानियां निवासी मरिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि भारत नगर निवासी जसविंदर सिंह ने शिकायत दी कि मरिंद्र सिंह ‘सन पावर सोलर सलूशन’ नामक कंपनी संचालित करता है, जो उसकी पत्नी राजवीर कौर के नाम से पंजीकृत है। ऑटो मार्केट स्थित कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान आरोपी ने 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसे बाद में 10 किलोवाट तक अपग्रेड करने की बात कही गई।
झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने 20 मई 2024 को पहले 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद विभिन्न किस्तों में कुल 4 लाख 57 हजार 650 रुपये आरोपी के खाते में जमा करा दिए, लेकिन सोलर सिस्टम नहीं लगाया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें