क्षेत्र के गांव नाइवाला निवासी एक व्यक्ति के साथ उसे विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयान में गांव नाइवाला निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि 17 फरवरी 2016 में उसकी मुलाकात कुलदीप सिंह सोनी से हुई। उसे विदेश जाना था।
कुलदीप सोनी ने बताया कि वह उसे कम राशि में विदेश भेज देगा। कुलदीप की बातों में आकर उसने वर्ष 2016 से लेकर 2020 तक 21 लाख से अधिक राशि उसे कई बार में दे दी। इसके बाद भी वह उसे टरकाता रहा। जब भी वह उससे बात करता तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टरका देता। अब जब उससे सख्ती से बात की तो उसने बजाय उसे विदेश भेजने के इस बारे शिकायत करने पर उल्टा उसे ही जान से मारने की धमकी दी। उसने तंग आकर बीते दिवस इस संबंधी रानियां थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।