फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच ना जाएं, इसलिए विदेशी मीडिया ने गांव की निगरानी कमेटी से भी जुटाई जानकारी

विज्ञापन
कजालू गांव में डाक्यूमेंट्री बनाते हुए न्यूज चैनल की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के गांवों में स्वच्छता का सर्वेक्षण करने के लिए फ्रांस का न्यूज चैनल 24 गांवों पर डॉक्यूमेंट्री बना रहा है। टीम यह देख रही है कि हरियाणा में गांवों में स्वच्छता पर काम हो रहा है या नहीं। इसी के तहत न्यूज चैनल की टीम ने वीरवार को चकजालू गांव का दौरा किया। यह गांव जिले का सबसे साक्षर गांव है। इस गांव में कोई नशे का मामला नहीं हैं और न ही पुलिस में कोई केस दर्ज है। यहां की साक्षरता दर 100 प्रतिशत है। ऐसे में न्यूज चैनल की टीम ने खुले में कोई शौच न करें, इसके लिए निगरानी कमेटी का भी निरीक्षण किया। साथ ही टीम ने इससे पहले बुधवार रात को देखा कि कोई खुले में शौच तो नहीं कर रहा। इसके बाद सुबह फ्रांस के 24 न्यूज चैनल की टीम ने चकजालू गांव के खेतों में जाकर डॉक्यूमेंट्री बनाकर जो अस्थायी शौचालय निर्मित किए गए हैं, उनकी रूपरेखा को देखा है।
विज्ञापन

गांव की सरपंच विमला देवी से सार्वजनिक शौचालय के बारे में बातचीत कर उनकी रूपरेखा को जाना कि जो सार्वजनिक शौचालय गांव के अंदर निर्मित किए गए हैं, उनकी जानकारी जुटाई। सरपंच विमला देवी ने बताया कि गांव में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम, विवाह, गांव में होने वाले अन्य कार्यक्रमों के लिए सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग किया जाता है।
हम अपनी बेटी की शादी उसी घर में करेंगे, जहां शौचालय होगा : संतोष देवी
न्यूज चैनल के पत्रकारों ने चकजालू गांव के लोगों के घरों में जाकर शौचालय की व्यवस्था को देखा। इस दौरान टीम ने आशा वर्कर संतोष देवी के घर पर निर्मित शौचालय के बारे में पूछा। आशा वर्कर संतोष देवी का कहना है कि हम अपनी बेटी की शादी उसी घर में करेंगे, जहां शौचालय की व्यवस्था होगी, अन्यथा हम शादी नहीं करेंगे। टीम ने निगरानी कमेटी से भी मिलकर गांव की खुले में शौच मुक्त होने की रूपरेखा को देखा और अपनी डॉक्यूमेंट्री बनाई। गांव के बुजुर्ग देवीलाल धामू, बनवारी लाल, बुधराम से भी खुले में शौच जाने को लेकर पूछा। बुजुर्ग देवीलाल ने बताया कि निगरानी कमेटी ने उन्हें घर-घर आकर अवगत करवाया कि हमें खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। उन्हीं की प्रेरणा से आज हमने अपने घरों के अंदर ही शौचालयों की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन

गोदिकां गांव में भी बनाई थी डॉक्यूमेंट्री
फ्रांस का एक टीवी चैनल गांव पर डॉक्यूमेंट्री बना रहा है, जिसमें बुधवार को गोदिका के बाद अब चकजालू गांव को चयनित किया गया। तीन सदस्यीय टीम में विदेशी संवाददाता जैन ओटीन, फोटो जर्नलिस्ट थामस हैं। टीम ने बुधवार को गोदिकां गांव के लोगों से स्वच्छता के बारे में जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें