फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत चार वांछित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारण ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखकर झगड़ा करने के मामले में आरोपी विक्की बॉक्सर निवासी वार्ड नंबर आठ संजय कॉलोनी सिरसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच केस दर्ज हैं। इसके अलावा शहर थाना पुलिस ने कंगनपुर के जसवीर सिंह उर्फ जस्सा को अपहरण व हत्या का प्रयास करने के मामले में काबू किया है। आरोपी घटना के समय से ही वांछित था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने एक वांछित किशोर को भी काबू किया है। वहीं, नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस हत्या व अवैध हथियार रखने के चार मामलों में वांछित आरोपी संजय निवासी मानक दीवान को काबू किया। आरोपी घटना के समय से फरार था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं,कि वे अपने थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें