संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को जिले में बनाए गए केंद्रों पर बारहवीं के चार हजार विद्यार्थियों ने भूगोल की परीक्षा दी। दसवीं कक्षा का सोमवार को कोई पेपर नहीं रहा।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से 88 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। किसी प्रकार की कोई नकल फ्लाइंग ने नहीं पकड़ी। जिले मुख्यालय में मुख्य रूप से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, आरएसडी स्कूल, आर्य गर्ल्स राजकीय स्कूल खैरपुर, सेंट्रल व अन्य केंद्रों पर परीक्षाएं चल रही है।
वर्जन
सोमवार को सिर्फ बारहवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा थी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। करीब चार हजार विद्यार्थियों ने भूगोल की परीक्षा दी। किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल को कोई केस सामने नहीं आया। -अशोक कुमार, सुपरिंटेंडेंट, बोर्ड फ्लाइंग।