फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरकारी स्कूल के खंडहर भवन से 25 लाख की चार क्विंटल डोडा पोस्त बरामद

विज्ञापन
गांव रुपाणा गंजा से पकड़ी गई 4 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ पुलिस टीम।  स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने गांव रुपाणा गंजा में सरकारी स्कूल के खंडहर भवन से 400 किलोग्राम (4 क्विंटल) डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस ने गांव रुपाणा गंजा निवासी कृष्ण फगोडिया व उसके साथियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक राज सिंह हिसार एवं सिरसा यूनिट इंचार्ज राकेश कुमार पूनिया ने बताया कि सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह अपनी टीम के साथ गांव शक्कर मंदोरी मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव रुपाणा गंजा निवासी कृष्ण फगोडिया अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डोडा पोस्त बेचने का धंधा करता है। वह निजी वाहन में डोडा पोस्त लेकर आता है और गांव में सरकारी स्कूल के खंडहर भवन के कमरों में रखता है। टीम ने सूचना के आधार पर सरकारी स्कूल के खंडहर भवन में दबिश दी और 20 कट्टों से 400 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। एनसीबी यूनिट सिरसा इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि कृष्ण फगोडिया व उसके साथियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें