रोडवेज वर्कशाप में खड़े ओवरलोड ट्राले।
- फोटो : Sirsa
आरटीए व रोडवेज विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर जब्त (इंपाउड) कर 3.87 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जब्त किए गए ट्रकों को रोडवेज वर्कशाप में खड़ा कर दिया गया।
आरटीए व रोडवेज विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को राजस्थान के झुझनूं से सिरसा आ रहे क्रेशर भरे ट्रकों की जांच । टीम ने जब इन ट्रकों का वजन कराया तो इनमें तय क्षमता से अधिक भार मिला। इसके बाद टीम ने एक ट्रक पर 1.22 लाख, दो ट्रकों पर 98,600-98,600 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त चौथे ओवर लोड ट्रक पर 70 हजार रुपये का जुर्माना किया। सहायक आरटीए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चारों ट्रकों को जब्त (इंपाउड) कर लिया गया है। इससे पहले रविवार को आरटीए व रोडवेज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऐलनाबाद क्षेत्र में राजस्थान बॉर्डर में जांच के दौरान तीन ओवरलोड ट्रक पकड़े थे। इन ट्रकों में सरिया, लकड़ी के गुटखे तथा सड़क बनाने में काम आने वाला पत्थर भरा हुआ था। तीनों ओवर लोड ट्रक को 74 हजार रुपये, 54 हजार रुपये व 32 हजार रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा टीम ने भावदीन टोल प्लाजा पर श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली तीन स्लीपर बसों भी जांच की। सभी वाहनों के कुल चार लाख रुपये का चालान किया गया था।
चार ट्रकों को जब्त कर 3.87 लाख रुपये जुर्माना लगाया
सहायक आरटीए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरटीए व रोडवेज विभाग द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को चार ओवर लोड ट्रकों को चेक किया गया तो निर्धारित क्षमता से ज्यादा क्रेशर पाया गया। करीब 3.87 लाख रुपये के चालान किए गए है।