फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर के चार वार्डों में लगेंगे नए ट्यूबवेल, पेयजल समस्या से मिलेगी राहत

Thu, 06 Aug 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार वार्डों में नए ट्यूबवेल को मंजूरी, पेयजल समस्या से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 7, 12, 20 और 26 में जल्द ही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। डी प्लान के तहत इन चारों वार्डों में नए ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी मिल गई है। भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने बताया कि इस परियोजना पर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन वार्डों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। इसे देखते हुए वार्ड-7 की पार्षद सुमन शर्मा ने मांग उठाई थी। वार्ड-12 के पार्षद दीपक बंसल ने भी नए ट्यूबवेल लगाने की मांग की। वार्ड-20 के पार्षद संजीव रातुसरिया और वार्ड-26 के पार्षद राजेंद्र कुमार भी इसमें शामिल थे।
विज्ञापन

सरकार के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया। इसके बाद डी प्लान के तहत राशि स्वीकृत कर दी गई। प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि जिन वार्डों के प्रस्ताव अभी स्वीकृत नहीं हुए हैं उनकी सूची भी जल्द जारी होगी। वहां भी पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

चारों पार्षदों ने नए ट्यूबवेलों की मंजूरी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह का भी धन्यवाद किया। पार्षदों ने कहा कि सरकार मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। इससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें