फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में मिल चार नए डेंगू मरीज, 74 तक पहुंचा आंकड़ा

Tue, 05 Sep 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम के लिए बैठक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी । 
विज्ञापन
सिरसा। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में चार डेंगू पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। जिसके चलते अब डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 74 तक पहुंच गया है। जिसके चलते विभाग की ओर से उस क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के बाद आशंकितों के सैंपल भी लिए गए हैं। जिले में अभी तीन मरीजों का निजी अस्पतालों व दो आशंकितों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विभाग लोगों को जागरूक कर उन्हें बचाव के उपाय बता रहा है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज तीन से चार मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। मंगलवार को सिरसा के गांव साहुवाला प्रथम में एक, उमेदपुरा में एक व सिरसा शहर में दो मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की 23 टीमें लगातार लोगों को जागरूक करने व सर्वे कर लारवे की तलाश करने में जुटी हुई है। विभाग की ओर से अब तक एक लाख 74 हजार घरों में सर्वे किया गया है। जिसके बाद लारवा मिलने पर 1200 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास अभी 1700 सैंपलों की किट पड़ी है। जिसके चलते लगातार आशंकितों के सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं।

मच्छरों से बचाव के लिए की जा रही फॉगिंग
जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को नगर परिषद और पंचायती विभाग की ओर से गांवों व शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। सिरसा नगर परिषद की ओर से अब तक पांच वार्डों में फॉगिंग करवाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग लोगों को मच्छरों से बचाव करने के लिए मच्छरदानी लगाने, आसपास के क्षेत्रों में पानी एकत्र न होने देने, लारवा एकत्र न होने देने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में चार मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए है। मरीजों के घर पर फाॅगिंग करवाई गई है। लोगों को मच्छरों से बचाव करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
-डॉ. गौरव कुमार, जिला मलेरिया महामारी अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें