पकड़े गए अफीम तस्कर सहित पुलिस टीम।
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव चौटाला क्षेत्र से नशा तस्करी में वांछित आरोपी को 540 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान जसबीर सिंह उर्फ काला पुत्र भाग सिंह निवासी मलिकपुरा जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव चौटाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से गाड़ी पर आ रहे युवक ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। उसके कब्जा से 540 ग्राम अफीम बरामद हुई।
सीआईए डबवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।