फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती को चार चैक से 80 हजार पेमेंट की, वीडियो बनते ही 40 हजार वापस लिए

Thu, 08 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। बुधवार को पीएनबी का कर्मचारी अपने चहेते के चार चेक पास करते हुए धरा गया। लोगों ने बैंक कर्मचारी की हरकत की वीडियोग्राफी कर खूब हंगामा किया। अगर लोग ऐसा न करते तो बैंक कर्मचारी एक चेक से 20 हजार रुपये जारी कर देता।
विज्ञापन

    बुधवार सुबह पीएनबी में लोगों की काफी लंबी कतार लगी हुई थी। लिमिट तय करते हुए बैंक संबंधित व्यक्ति के करंट एकाऊंट से 10 हजार रुपये का भुगतान कर रहा था। करीब 10.20 बजे एक आढ़ती बैंक के भीतर आया। बिना कतार में खड़े उसने डिलिंग हैंड को चार चेक दे दिए। प्रति चेक पर 20 हजार रुपये भरे हुए थे। अपने चहेते का कार्य करने के लिए कर्मचारी इतना मग्न हो गया कि उसे सामने लगी भीड़ दिखाई नहीं दी। भीड़ में शामिल एक युवक ने मोबाइल कैमरे से उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। अपने स्तर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसने पेमेंट के लिए चैक वापिस दे दिए। आढ़ती ने प्रति चेक बीस-बीस हजार रुपये  ले लिए। ऐसा होते ही बैंक में हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बैंक ने आढ़ती से पैसे वापस लेकर उसे प्रति चैक 10 हजार रुपये दिए। शेष रकम संबंधित खातों में जमा करवा दी। कतार में खड़े गांव शेरगढ़ निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह कैश के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहा है। सुबह से कतार में खड़ा होने के बाद शाम को जब बारी आने का वक्त होता है, तो बैंक हाथ खड़े कर देता है। जबकि पिछले दरवाजे से बड़े आदमियों के चैक पकड़कर उन्हें प्रति चेक बीस-बीस हजार रुपये पेमेंट भी कर दी जाती है। उस समय पैसा कहां से आ जाता है? लोगों के अनुसार संबंधित व्यक्ति को कतार में खड़ा न होने पर बैंक ने पैसा दे दिया। जबकि सैकड़ों लोग कैश मिलने की प्रतीक्षा में खड़े थे। बैंक को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
बॉक्स


मैं उस समय बैंक में नहीं था। लिमिट के अनुसार हम करंट एकाऊंट से दस हजार रुपये  दे रहे थे। कर्मचारी ने गलती की है। मेरे संज्ञान में मामला आने के बाद मैंने उपरोक्त रकम से ज्यादा पैसे वापस लेकर संबंधित खातों में जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र शर्मा, मुख्य प्रबंधक
पीएनबी, डबवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें