फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी देने के आरोप में चार काबू

विज्ञापन
सिरसा। पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। पुलिस
विज्ञापन
सिरसा। चौकी सिंहपुरा पुलिस ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गांव धर्मपुरा निवासी कुलदीप सिंह, हरबंत सिंह, कुलबीर सिंह व गांव त्योआना मुल्तानिया बठिंडा निवासी संदीप सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया है। हरबंत सिंह के कब्जे से वारदात में प्रयोगशुदा लाइसेंसी रिवाॅल्वर, दोनाली, 16 कारतूस सहित व एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी कुलबीर सिंह से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई। सभी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। उप निरीक्षक चंदन सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को शिकायतकर्ता गांव धर्मपुरा निवासी दिलप्रीत ने बताया था कि 12 सितंबर की रात जब वह अपने पिता व भाई के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था।
उस दौरान आरोपियों की ओर से उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई व गालियां दी गई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें