फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लूट के मामले में चार आरोपी किए गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं 16 केस

Thu, 26 Dec 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। लूट के मामले में सीआईए कालांवाली व साइबर सेल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों पर लड़ाई-झगड़ा, एनडीपीएस एक्ट व चोरी के करीब 16 अभियोग दर्ज हैं।
आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ मीणा, भूषण सिंह उर्फ पुसा निवासी देसुमलकाना, सुखजिंद्र सिंह उर्फ सुच्चा निवासी रामा मंडी, पंजाब व विशाल निवासी कालझरानी थाना नंदगढ़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि 23 दिसंबर को अवतार सिंह निवासी गिदंडखेड़ा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह और उसका दोस्त खुशप्रीत सिंह बरनाला से आ रहे थे। रात करीब 8 बजे देसुरोड नहर पुल के पास चार अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रुकवा ली और मारपीट की। आरोपी उनसे एक मोबाइल फोन व 8,000 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें