डबवाली। गांव सुखेरा खेड़ा निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बलबीर चंद ने बताया कि 3 जून को सुबह करीब 10 बजे वह चौटाला रोड स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। मशीन में कार्ड काम न करने पर उसने पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति से मदद ली। आरोप है कि उस व्यक्ति ने पहले अपना बैलेंस चेक किया और फिर मौका पाकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। बाद में जब वह एसबीआई बैंक शाखा में गया तो कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं।
जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। संवाद