फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मास्टर शेर सिंह का देहांत

Tue, 18 Jul 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मास्टर शेर सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोड़ी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मास्टर शेर सिंह का 89 वर्ष की आयु में मंगलवार की सुबह देहांत हो गया। ये कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कस्बा रोड़ी के रामबाग में किया गया। वे हरियाणा शिक्षा बोर्ड में वर्ष 2000 से लेकर 2001 तक चेयरमैन के पद पर रहे। उन्होंने लगभग 28-29 वर्ष शिक्षा विभाग में सेवाएं दीं। इस दौरान महंत बलदेव दास, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सरपंच मेजर सिंह, पंच गुरतेज सिंह गादड़, सरपंच दर्शन सिंह तथा अन्य ग्रामीणों सहित नजदीकी गांवों से पहुंचे लोगों ने नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार को छोड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें