फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुगम सफर के लिए बदहाल सड़कों पर लगाया जाएगा 13 करोड़ का ‘मरहम’

Tue, 01 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली के गांव रंगा की लिंक रोड जो कई जगह से टूटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। वाहन चालकों के सुगम सफर के लिए अब बदहाल सड़कों पर 13 करोड़ रुपये का मरहम लगाया जाएगा। सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली और चोपटा विधानसभा क्षेत्र में गांवों को शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़कों और लिंक रोड की मार्केटिंग बोर्ड की ओर से मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने 13 करोड़ रुपये के टेंडर लगा दिए हैं। बोर्ड की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अप्रैल के अंत तक वर्कऑर्डर जारी किए जा सकते हैं।

सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, चोपटा, कालांवाली की लिंक रोड और मुख्य सड़कों से प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। सड़कों की परत टूटने के कारण गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। टूटी सड़कों के कारण हादसों की स्थिति भी बन रही है। ऐसे में पांच विधानसभा क्षेत्रों में करीब 15 लिंक रोड की मरम्मत होगी। इन सड़कों की मरम्मत होने से किसानों व आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन






::::::::::::::::::::::

इन लिंक रोड की होगी मरम्मत

ऐलनाबाद

- ढाणी अमरजीत सिंह से ऐलनाबाद-हनुमानगढ़ रोड

- ऐलनाबाद तलवाड़ा रोड से ढाणी बाजीगर

- केशुपुरा से गिदडावाली रोड

- कुल खर्च : 79.65 लाख रुपये।

::::::::::::::::::::::::::::::::

चोपटा

- रामपुरा ढिल्लो से गिगोरानी

-कागदाना से शाहपुरिया

- बस स्टैंड से स्कूल रामपुरा ढिल्लो

- राजपुरा सैनी से जसानिया

- रामपुरा से शाहपुरिया तक

- कुल खर्च : 2 कराेड़ 24 लाख रुपये।

:::::::::::::::::::::::::::::::::

डबवाली

- चोरमार खेड़ा से नुहियावाली

- मत्तड रोड से राम नगर तक

- जगमालवाली से जलालआना तक

- मलिकपुर से किंगरा, किंगरा वाया जंडवाला जटान रोड।

- कुल 2 करोड़ 77 लाख रुपये।

:::::::::::::::::::::::::::::::::

कालांवाली

- जुठीखेड़ा से गोरीवाला तक

- रंगा से घग्गर बांध तक

- भरोखां से फरवाई तक

- मत्तड़ से भीमा तक

- वैदवाला से ढाणी बठला वाया ढाणी सुरिंदर सिंह तक

- आनंदगढ़ से दौलतपुर खेड़ा तक

- सुभाखेड़ा से दौलतपुर खेड़ा तक

- ढाबन से बीरूवाला गुढ़ा तक

- भंगू से बडागुढ़ा तक

- मुख्य रोड से वाटर वर्क्स नागोकी तक

- कुरंगावाली से सुखचैन तक

- नेजाडेला कलां से मल्लेवाल तक।

- कुल खर्च - 5 करोड़ 16 लाख रुपये ।

:::::::::::::::::::::::::

सिरसा

-चौबुर्जा से गुडिया खेड़ा तक

- कंगनपुर से शाहपुर बेगू तक

- रंगड़ी खेड़ा से शाहपुर बेगू तक

- अरनियांवाली से रंगड़ी खेड़ा तक

- मोडिया खेड़ा से गुडिया खेड़ा।

- कुल खर्च 2 करोड़ 16 लाख रुपये



सड़कों की मरम्मत होने से मिलेगी राहत

सड़क लंबे समय से जगह-जगह से टूट गई है। सड़क दुरुस्त होने से किसानों को फायदा होगा। कई बार इन टूटी सड़कों पर गिरकर दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं। - रमनदीप सिंह, ग्रामीण, रंगा। फोटो 16

:::::::::::::::::

यह मुख्य लिंक रोड है और इसको दुरुस्त करवाने की जरूरत है। प्रशासन ने यह दुरुस्त करवाने को लेकर कार्य शुरू किया है तो यह अच्छी बात है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इसका कार्य शुरू किया जाए, ताकि गेहूं की आवक ले जाने वाले किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। - ग्रामीण सुरजीत सिंह, रंगा। फोटो - 15
विज्ञापन






मार्केटिंग बोर्ड की ओर से सड़कों की मरम्मत के लिए 13 करोड़ 70 लाख रुपये टेंडर लगाए गए हैं। सभी लिंक रोड की मरम्मत करवाई जाएगी। इससे किसानों और आमजन को लाभ होगा। - आनंद कुमार, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें