फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुओं के दिखाए गए मार्ग पर चलें : जत्थेदार धनोला

विज्ञापन
कालांवाली। महंत बाबा गुरदेव सिंह की 28वीं बरसी मनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। गांव दादू के गुरुद्वारा श्री दशमेशसर साहिब में सचखंड वासी महंत बाबा गुरदेव सिंह की 28वीं बरसी पर मुख्य सेवादार बाबा दर्शन सिंह के सानिध्य में सात दिवसीय धार्मिक समारोह आयोजित किया गया, जिसका मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार टेक सिंह धनौला ने कहा कि गुरु की साध संगत को गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और उनके उपदेश का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य सेवादार बाबा दर्शन सिंह ने बताया कि महंत बाबा गुरदेव सिंह की 28वीं बरसी के सिलसिले में चल रहे श्री अखंड पाठ और श्री सहज पाठ साहिब पाठों की लड़ी के भोग डाले गए। भोग उपरांत धार्मिक दीवान सजाए गए। समारोह दौरान मुख्य वक्ताओं के अलावा रागी ढाडी जत्था ने अपने गुरुमत विचार सुनाकर संगत को निहाल किया।

इस दौरान दमदमा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह, श्री हरमंदिर साहिब से ज्ञानी केवल सिंह,बाबा अवतार सिंह बुंगा मस्तुआना साहिब, बाबा काका सिंह मस्तुआना साहिब, बाबा प्रीतम सिंह मल्ली, बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, गुरजंत सिंह रोड़ी, राजस्थान से बाबा हरदेव सिंह, टिब्बे वाले से हरदीपक सिंह ने भी अपने संबोधन में गुरु की वाणी के साथ जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस धार्मिक समागम में कनाडा से आए बाबा गुरदेव सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमीत सिंह सिद्धू की याद में हर साल की तरह इस साल भी संगत को पौधे बांटे। समारोह दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर हलका कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह, बाबा जसविंदर सिंह बड़ागुड़ा, बाबा गुरपाल सिंह चोरमार, ज्ञानी महिंदर सिंह जगमालवाली, बाबा जीत सिंह सहित कई संगठनों के नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें