फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धुंध ने धीमी की रफ्तार...गोरखधाम एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से सिरसा पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में सोमवार को भी घना धुंध और कोहरा यातायात के लिए चुनौती बन गया। लंबी दूरी की ट्रेनें और बसें अपने निर्धारित समय से देर से चलीं। सबसे ज्यादा गोरखधाम एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से सिरसा स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली, पंजाब और अन्य प्रमुख रूटों पर जाने वाले यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


धुंध के कारण स्टेशन पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे धूप निकलने से कुछ राहत मिली। जिले में प्रतिदिन ट्रेनों और बसों से लगभग 10 हजार यात्री आवागमन करते हैं। खासकर निजी कंपनियों और सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को देरी के कारण परेशानी हुई।

महेश ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। उन्हें प्रतिदिन ऑफिस सुबह 9 बजे पहुंचना होता है, लेकिन गोरखधाम एक्सप्रेस की देरी के कारण उन्हें करीब एक घंटे की असुविधा झेलनी पड़ी। वहीं बसों में देरी कम रही, लगभग 15-20 मिनट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

हिसार-जींद पेसेंजर : निर्धारित समय 6:50 बजे, वास्तविक समय 7:57 बजे (लगभग 1 घंटा देरी)।

रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस : निर्धारित समय 9:45 बजे, वास्तविक समय 10:53 बजे (लगभग 1 घंटा देरी)।

गोरखधाम स्पेशल एक्सप्रेस : निर्धारित समय 10:40 बजे, वास्तविक समय 2:40 बजे (लगभग 4 घंटे देरी)।

रेवाड़ी-बठिंडा पेसेंजर : निर्धारित समय 2:20 बजे, वास्तविक समय 3 बजे (40 मिनट देरी)।

जयपुर-बठिंडा एक्सप्रेस : निर्धारित समय 3:55 बजे, वास्तविक समय 4:43 बजे (48 मिनट देरी)।

किसान एक्सप्रेस और दिल्ली एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 30-40 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें