फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धुंध और शीतलहर ने थामी रफ्तार, बस ट्राले से टकराई

विज्ञापन
सिरसा।हाईवे  सिरसा डबवाली पर छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले का मौसम प्रतिदिन करवट बदल रहा है। शीतलहर चलने से सोमवार को पूरा दिन कंप-कंपी का अहसास हुआ। अलसुबह से ही मौसम में धुंध छाई रही है। धुंध के चलते वाहनों के पहिए थमने लगे हैं, जिसके कारण रेलवे विभाग की ट्रेनें व बसें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। वहीं धुंध के चलते शहर में गंगानगर से आ रही रोडवेज की सरकारी बस ट्राले में टकरा गई।
विज्ञापन




बस में सवारियों मौजूद थी, हादसे के दौरान रोडवेज की सरकारी बस ड्राइवर साइड से ट्राले में टकराने से ड्राइवर को झटका लगा। वहीं गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर सहित सवारियों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई है। जिले में जहां रविवार को दिनभर आमजन सूरज निकलने का इंतजार करते रहे।

वहीं सोमवार को अलसुबह धुंध के छाने के बाद करीब 7 बजे मौसम में शीतलहर चलने से करीब 9 बजे तक सूर्य निकला, लेकिन फिर से मौसम में बादल छाने से करीब 12 बजे के बाद धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। ऐसे में अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया गया है। सोमवार को सुबह के समय शहर में धुंध बनी रही, जिसने दृश्यता को कुछ समय के लिए प्रभावित किया।
विज्ञापन


धुंध के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भी तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है, क्योंकि उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवाएं लगातार ठंडक बढ़ा रही हैं और आने वाले दिनों में बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


-

ट्रेनों की स्थिति

ट्रेन पहुंचने का समय पहुंची - देरी

गोरखधाम एक्सप्रेस - सुबह 10.40 मिनट - दोपहर 3:47 मिनट - करीब पांच घंटे देरी से।

किसान एक्सप्रेस - शाम 7.30 मिनट - शाम 8:25 मिनट - 1 घंटा ,

रेवाड़ी फाजिल्का एक्सप्रेस सुबह 9:45 मिनट- सुबह 11:01 मिनट करीब सवा घंटा।

जयपुर बठिंडा एक्सप्रेस दोपहर 3:55 मिनट शाम 4:46 मिनट करीब 1 घंटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें