संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जेसीडी कॉलेज की कैंटीन पर चाय पी रहे डाटा ऑपरेटर पर पांच युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गांव कर्मगढ़ निवासी 25 वर्षीय रमनदीप जेसीडी कॉलेज में डाटा ऑपरेटर है। रमन दीप का कहना है कि सोमवार को वह अपनी कार जेसीडी में खड़ी करके पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने तेजा खेड़ा फार्म हाउस गया था। वापस आकर जेसीडी की कैंटीन में वह चाय पीने लगा। रमनदीप का कहना है कि यहां पर एक लड़का व लड़की पहले से बैठे थे। रमनदीप ने बताया कि वह कैंटीन वाले से बातचीत करने लगा तो उक्त लड़का उसके पास आया और कहने लगा कि तूने चाय वाले को मेरे बारे में क्या बोला है। उसने जवाब दिया कि मैंने तुम्हारे बारे में कोई बात नहीं की। इसके बाद उक्त लड़का बहस करने लग गया।
उक्त लड़के ने फोन के अपने साथियों को बुला लिए। इसके बाद उक्त सभी उसपर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक युवक उसकी सोने की चेन तोड़कर अपने साथ ले गया। हमलावर उसे धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर उसका भाई रविश मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। रमनदीप ने पुलिस को बताया है कि उस पर हमला हर्ष निवासी गांव जोधपुरिया, शुभम पूनिया निवासी गांव बकरियां वाली, अजय निवासी फतेहाबाद व दो अन्य युवक थे। उक्त युवकों को वह पहचान सकता है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल रमनदीप का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पवन कुमार
पवन कुमार