फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोहरे में नेशनल हाईवे पर दो बसों समेत 5 वाहन दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
कोहरे के कारण हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
सिरसा-ओढ़ां। जिले में पिछले दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार सुबह शहर में दृश्यता लगभग 5 मीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग शून्य रही, जिससे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए चल रहे थे। इसी कारण नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गांव पंजुआना के निकट हरियाणा रोडवेज की बस, एक निजी बस, फतेहाबाद सीआईए स्टाफ की गाड़ी, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली समेत पांच वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के दौरान किसी को चोट नहीं आई, लेकिन वाहनों को काफी नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर बडागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। सुबह करीब 8 बजे घने कोहरे के कारण एक ट्रक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गया। इसके बाद पीछे आ रही फतेहाबाद सीआईए स्टाफ की गाड़ी, हरियाणा रोडवेज की बस और पंजाब जा रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सीआईए स्टाफ की गाड़ी चालक हरजीत सिंह ने बताया कि वे विभागीय कार्य के लिए फरीदकोट जा रहे थे। कोहरे के कारण अचानक ट्रक से टक्कर हो गई। रोडवेज बस चालक महेंद्र और निजी बस चालक हरिंदर ने बताया कि दुर्घटना कोहरे के कारण हुई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। बडागुढ़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से पांच वाहनों की टक्कर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें