फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियों से पांच क्विंटल 18 किलो डोडापोस्त बरामद

विज्ञापन
सीआईए द्वारा पकड़ी गई चुरापोस्त की खेप। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंडी डबवाली के चौटाला रोड क्षेत्र से दो गाड़ियों में भरी लाखों रुपयों की पांच क्विंटल 18 किलो डोडापोस्त बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम उप निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान मंडी डबवाली में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चौटाला रोड मंडी डबवाली में स्थित रोटरी नगर क्षेत्र में दो गाड़ियां डोडापोस्त से भरी खड़ी हैं। आरोपी उक्त डोडापोस्त को बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनो गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और एक व्यक्ति की पहचान कर गांव पन्नीवाला मोरिका निवासी दीप सिंह के खिलाफ शहर डबवाली थाना में अभियोग दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए डबवाली की विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें