फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला गांव से पांच विधायक नहीं बना सके एक अच्छा अस्पताल : अनुराग ढांडा

Sun, 08 Oct 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव चौटाला में जनसभा को संबो​धित करते अनुराग ढांडा । स्वंय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। चौटाला गांव से पांच विधायक हैं। शायद ही कोई विधानसभा होगी, इसमें चौटाला गांव से कोई विधायक न रहा हो। इतने विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी गांव में एक डिस्पेंसरी है। इसमें न डॉक्टर है और न मशीनें है। आज तक इतने विधायक मिलकर एक अस्पताल नहीं बना सके। पंजाब में डेढ़ साल के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार ने 700 गांव में ऐसे अस्पताल बना दिए जहां सभी टेस्ट और दवाइयां फ्री हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कही।
अनुराम ढांडा गांव चौटाला में परिवार जोड़ो अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इनके साथ पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां मौजूद रहे। इस दौरान जिला परिषद उम्मीदवार सुभाष, सरपंच उम्मीदवार डॉक्टर विनोद, हनुमान बाल्मिकी समेत कई परिवारों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि चौटाला गांव अब बदलाव की तरफ देख रहा है। यहां के बड़े-बड़े नेता बहुत दबंग हैं यदि कोई किसी पार्टी का समर्थन करे तो उनको उसके नतीजे भुगतने पड़ते हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डोर-टू-डोर गए तो लोगों के मन से आवाज आई की हम सामने नहीं आ सकते, लेकिन बटन झाड़ू का दबाएंगे। पंजाब में भी कहते थे बादल परिवार तो हार ही नहीं सकता, लेकिन जनता ने बादल परिवार को ही विधानसभा से बाहर भेज दिया। जनता के सामने बड़े-बड़े धुरंधरों भी नहीं चलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानदानी सियासत बंद हो चुकी- कृषि मंत्री



पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां ने कहा कि आज जमाना बदल चुका है। खानदानी सियासत बंद हो चुकी है। पंजाब के लोगों ने भी भाई-भतीजावाद की राजनीति को काफी बर्दाश्त किया, अंत में उनको सियासत से बाहर करना पड़ा। 2022 में पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया तो अरविंद केजरीवाल ने जो वादे पंजाब के लोगों से किए थे वो सरकार बनने के तीन महीने के अंदर ही पूरे कर दिए। पंजाब में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाए जा रहे हैं। पंजाब में 82 प्रतिशत लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है। अफसरों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ने लगे हैं। पंजाब में दिल्ली के तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जो लोग पंजाब के लोगों को लूट रहे थे, उनको पंजाब के लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें